छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / 
राजधानी रायपुर में नशीली दवा के साथ सौदागर गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से ,,

   cgwebnews.in   

राजधानी रायपुर में नशीली दवा के साथ सौदागर गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से ,,

37.76

रायपुर
रायपुर 02 अक्टूबर 2020 - राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों के नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें पुुुलिस को लगातार मिल रही।

शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में थाना मौदहापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रजबंधा मैदान पास समवेत शिखर भवन के सामने एक लड़का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। जिस पर थाना मौदहापारा की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि एक लड़का अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है, जिस पर टीम द्वारा उक्त लड़के को पकड़कर पूछताछ किया गया, पूछताछ में लड़के ने अपना नाम शेख साहिल निवासी रजबंधा मैदान के पास मौदहापारा रायपुर का होना बताया। 

टीम द्वारा शेख साहिल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग - अलग डिब्बों एवं स्ट्रीप में कुल 1500 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम द्वारा शेख साहिल से टेबलेट के संबंध में किसी प्रकार की दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसकेे द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख साहिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1500 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमत लगभग 08 रूपये जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 99/20 धारा 21बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

आरोपी शेख साहिल आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध रायपुर के अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/