छत्तीसगढ़ - हैवान निकला जीजा , रोज करता था साली से रेप , साली ने जीजा को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा / जांजगीर चाम्पा - 14 साल के किशोर के गले मे मछली फँसने की खबर पर ताजा UPDATE , जाने कैसा है बच्चे का हाल / धर्मशाला में शिक्षक ने छात्रा के साथ मनाई गंदी वाली होली , FIR के बाद धारा 376 के तहत गिरफ्तार / जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / 
जांजगीर चाम्पा जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश ,,

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश ,,

51.88

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 01 अक्टूबर 2020 - कलेक्टर ययशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करके कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का पहचान की जाएगी। निर्धारित सूची के अनुसार लोगों के स्वास्थ की जानकारी ली जाएगी। लक्षण वाले मरीजों की जांच की सुविधा भी होगी। कलेक्टर ने सीएमएचओ को सर्वे टीम गठित करने, सैंपल कलेक्शन के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
     
कलेक्टर ने कहा कि लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। होम आइसोलेशन में रहते हुए लक्षण आने पर उन्हें तत्काल आइसोलेश सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।  आइसोलेशन में भर्ती करने का निर्णय डाॅक्टर द्वारा लक्षण एवं स्वास्थ जांच करने के बाद लिया जाएगा। कोई मरीज  अन्य जिले के किसी प्राइवेट अस्पताल में  इलाज करना चाहे तो, उसे स्वीकृति दी जाएगी।  इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे संबंधित निजी अस्पताल में भर्ती करने की अनुमति संबंधी कागज प्रस्तुत करना होगा। 
    
पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए होम आइसोलेशन के मरीजों की सूची अनुसार रक्षा ऐप डाउनलोड कराने की कार्यवाही की जा रही है।   आइसोलेशन सेंटर  की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगायी जा रही है और सुरक्षा के लिए बल तैनात किया गया है।  
    
सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि जिले में 709 सक्रिय मरीज जो होम आइसोलेशन पर है। उनसे प्रतिदिन टेलीफोन से टेंपरेचर, ऑक्सीजन लेवल एवं स्वास्थ संबंधी अन्य जानकारी चेक लिस्ट के अनुसार एकत्रित की जा रही है।  किसी भी मरीज में लक्षण  आने पर उसे आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश सभी डाॅक्टर्स को दिए गए हैं। नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के लिए टीम गठित की गयी है। निरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ तीर्थ राज अग्रवाल सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे । 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/