छत्तीसगढ़ में BJP सरकार गठित होते ही सबसे पहले मोदी की इन दो गारंटियों पर लगेगी मुहर / छत्तीसगढ़ - SP का फोन नही उठाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी , हुआ निलंबित / एक्सन मोड में सरकार , छत्तीसगढ़ में इन संगठनों को किया प्रतिबंधित , नई अधिसूचना जारी / UP की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी दौड़ने लगा BJP का बुलडोजर , रायपुर से लेकर बिलासपुर तक तोड़फोड़ शुरू / भूपेश बघेल ही रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री , राज्यपाल ने कार्यभार संभालने के लिए किया आदेशित / 07 दिसंबर की दोपहर 02 बजे राजभवन के सामने अपना मुंह काला कराएंगे नेताजी , जाने क्या है मामला / फेमस टीवी सीरियल CID के फ्रेडरिक्स का निधन , मुंबई के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस / छत्तीसगढ़ - जँहा हुआ था बृजमोहन पर हमला वहाँ शुरू हुई पुलिसिया कार्यवाही , बृजमोहन ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब,,, / BJP को पूर्ण बहुमत मिलते ही छत्तीसगढ़ में हुई बुलडोजर की एंट्री , राजधानी में चल रहा है सरकारी बुलडोजर / 
पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने पत्नी सहित पूरे परिवार को खत्म कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने पत्नी सहित पूरे परिवार को खत्म कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

61.79

देश
कोलकाता 20 नवंबर 2023 - पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के क्षत-विक्षत शव उनके फ्लैट में पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी बृंदाबन कर्माकर (52) उनकी पत्नी देवाश्री कर्माकर और दोनों की बेटी देबलीना (17) और आठ वर्षीय बेटे उत्साह के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शव रविवार को खरदह इलाके में एम. एस. मुखर्जी रोड पर एक बंद अपार्टमेंट में पाया गया. पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को पहले जहर देकर मार डाला और बाद में आत्महत्या कर लिया. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर थे. उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए इसे तोड़ना पड़ा. अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/