छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप की वारदात , दो आरोपियों में घर मे घुस कर महिला से बुझाई हवस की प्यास / पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने की खुदकुशी , इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम / चाम्पा में समस्याओं को लेकर तीन दशक पहले चली थी गोली , शहर तो बदला लेकिन समस्या आज भी बरकरार / छत्तीसगढ़ - लग रहे आरोपो पर CGPSC ने दी सफाई , शिवम देवांगन के मामले में कही यह बात / 
हाईकोर्ट का अहम फैसला , गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को रेप नही माना जा सकता

   cgwebnews.in   

हाईकोर्ट का अहम फैसला , गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को रेप नही माना जा सकता

69.57

झारखंड
राँची 19 सितंबर 2023 -  झारखंड हाईकोर्ट ने एक शादीशुदा महिला की ओर से दायर रेप केस को यह कहकर खारिज कर दिया है कि वह दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने के परिणामों से परिचित थी। कोर्ट ने यह मानने से इनकार किया कि आरोपी ने गुमराह करके महिला को सहमत किया। 

जस्टिस सुभाष चंद ने रेप केस को खारिज कर दिया, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि शादी का झूठा वादा करके उसके साथ रेप किया गया। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस चंद ने कहा, 'पीड़िता ने 2018 में शादी कर ली थी। न्यायालय के जरिए इसे खत्म किए बिना उसने आरोपी अभिषेक कुमार पाल से शारीरिक संबंध बनाए। 

विक्टिम बड़ी थी और शादीशुदा थी। वह दूसरे शख्स से शारीरिक संबंध के दुष्परिणाम जानती थी। इसके अलावा 2018 में उसकी शादी हो चुकी थी।' कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता यह नहीं कह सकती कि झूठा वादा करके उसका यौन शोषण किया। 

महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उससे दोस्ताना संबंध बनाए और फिर शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए। उसने महिला पर कथित तौर पर दबाव डाला कि वह अपने परिवार को इसके बारे में ना बताए। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए दूसरी जगह चला गया और बाद में किसी और स शादी कर ली। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी उससे संपर्क में रहा। 

शिकायतकर्ता महिला ने 2019 में अपने पति को तलाक दे दिया। 2020 में दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। महिला का आरोप था कि इस दौरान भी आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। बाद में जब महिला ने उसके परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया तो आरोपी के परिवार ने लड़के को संबंध तोड़ने को कहा। 

कोर्ट ने कहा कि महिला ने उपने पति को तलाक नहीं दिया था और इसके बावजूद दूसरे शख्स से संबंध बना रही थी। कोर्ट ने कहा कि FIR में दी गई शिकायत और जांच अधिकारी की ओर से एकत्रित सबूत इस बात के लिए पर्याप्त नहीं हैं कि आरोपी पर रेप का केस चलाया जाए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/