पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने की खुदकुशी , इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम / चाम्पा में समस्याओं को लेकर तीन दशक पहले चली थी गोली , शहर तो बदला लेकिन समस्या आज भी बरकरार / छत्तीसगढ़ - लग रहे आरोपो पर CGPSC ने दी सफाई , शिवम देवांगन के मामले में कही यह बात / छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई जल्द , IMD ने संभावित तारीख का किया एलान , विदाई से पहले होगी,,, / 
तेज रफ्तार कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी , हादसे में एक महिला और तीन बच्चो की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी , हादसे में एक महिला और तीन बच्चो की मौके पर ही मौत

36.98

मध्य प्रदेश
विदिशा 19 सितंबर 2023 - हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में सोमवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने 15 फीट गहरी खंती में गिर गई। इस कार में छह लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक युवक और एक बच्चे को जीवित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ निवासी शहजाद खान ने ग्राम अमरपुर में जमीन ठेके पर ली थी। सोमवार को वे पत्नी और चार बच्चों को लेकर भुट्टे खाने के लिए खेत पर गए थे। शाम करीब सात बजे वे वापस हैदरगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। 

पुलिस और ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने रस्सी के शहजाद और उनके पुत्र फैजान को बाहर निकाल लिया। खंती इतनी गहरी थी कि तीन घंटे तक कार का पता नहीं चला। स्थानीय तैराकों की मदद से कार निकाली गई। रात करीब नौ बजे शहजाद की पत्नी शकीला बी उम्र 30 वर्ष , निगद बी उम्र 13 वर्ष , अयान उम्र 14 वर्ष और शाद खान उम्र सात वर्ष के शव निकाले गए।

ग्रामीणों के मुताबिक अमरपुर से चक्क अमरपुर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क के समतलीकरण के लिए किनारे से ही मिट्टी और मुरम निकालने का कार्य किया। जिसके चलते गहरी खाई हो गई थी। पिछले दिनों हुई लगातार वर्षा के कारण यह खाई पानी से लबालब हो गई थी। निर्माण कार्य चालू होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसी के चलते कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में जा गिरी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/