छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिजोडे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , गाँव मे पसरा सन्नाटा / छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप की वारदात , दो आरोपियों में घर मे घुस कर महिला से बुझाई हवस की प्यास / पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने की खुदकुशी , इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम / चाम्पा में समस्याओं को लेकर तीन दशक पहले चली थी गोली , शहर तो बदला लेकिन समस्या आज भी बरकरार / 
विधायक की दबंगई का VIDEO हुआ वायरल , नामजद FIR दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी

   cgwebnews.in   

विधायक की दबंगई का VIDEO हुआ वायरल , नामजद FIR दर्ज , हो सकती है गिरफ्तारी

66.99

उत्तराखंड
द्वारहाट 18 सितंबर 2023 - उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें वह इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. के.के.एस. मेर को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। निदेशक की पत्नी के वीडियो बनाने पर नाराजगी जताते हुए सत्ताधारी पार्टी और सीएम के खिलाफ भी अभद्रभाषा का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो में नजर आए। डॉ. मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि विधायक की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ है।

डॉयरेक्टर डॉ. केकेएस मेर ने अपनी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नारायण सिंह रावत नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और विधायक मदन सिंह बिष्ट से बात कराई। विधायक ने उनसे कॉलेज के कार्यों और टेंडर के संबंध में पूछताछ किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इसके बाद उनके दूसरे नंबर पर कई कॉल आईं जो उन्होंने रिसीव नहीं की। 

निदेशक का आरोप है कि रात करीब 10 बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर स्थित उनके आवास पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। उनके साथ आए नारायण सिंह रावत ने विधायक से माफी मांगने के लिए कहा। बाहर नहीं आने पर दरवाजे को जोर-जोर से पीटा गया। इससे घर में मौजूद पत्नी और बेटी में दहशत में आ गईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ धारा 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में रानीखेत के थाना प्रभारी टीआर वर्मा का कहना है कि निदेशक की तहरीर पर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। निदेशक के खिलाफ भी तहरीर मिली है, जिसकी जांच होगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/