छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती / छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिजोडे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , गाँव मे पसरा सन्नाटा / छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप की वारदात , दो आरोपियों में घर मे घुस कर महिला से बुझाई हवस की प्यास / पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने की खुदकुशी , इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम / 
छत्तीसगढ़ - 90 लाख कीमत की 127 किलो चांदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार , पूछताछ जारी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - 90 लाख कीमत की 127 किलो चांदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार , पूछताछ जारी

30.55

दुर्ग
दुर्ग 16 सितंबर 2023 - पश्चिम बंगाल से चांदी की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 90 लाख की चांदी भी बरामद की गई है। आरोपी बंगाल से चांदी लाकर दुर्ग में खपाया करते थे। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आपापुरा इलाके के एक मकान में छापामार कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा इलाके में आरोपी किराए के मकान में रहते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के पास बड़ी मात्रा में चांदी है और इन चांदी को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। इस सूचना पर पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात बरामद किये। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिहार निवासी प्रकाश सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरामद चांदी की कीमत लगभग 90 लाख बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 127 किलो चांदी का सामान जब्त किया गया है। 4 किलो चांदी के बिस्किट भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि वेस्ट बंगाल के सत्तू सिंह नाम के व्यापारी से माल लाकर दुर्ग में खपाया जाता था।

पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई कर GST और इनकम टैक्स के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। मामले में सभी लोगों से पूछताछ जारी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/