छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती / छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिजोडे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , गाँव मे पसरा सन्नाटा / छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप की वारदात , दो आरोपियों में घर मे घुस कर महिला से बुझाई हवस की प्यास / पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने की खुदकुशी , इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम / 
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , एक युवक कि मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , एक युवक कि मौके पर ही मौत

78.85

कोरबा
कोरबा 16 सितंबर 2023 - कोरबा जिले में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कटघोरा - पाली फोरलेन मार्ग पाली की है। 

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर चैतमा निवासी राज कुमार मरावी अपने दोस्त के साथ बाइक से पाली जा रहा था। इस दौरान पाली गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 और पाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल को लेकर डायल 112 की टीम पाली उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कटघोरा - पाली फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईस दे कर चक्काजाम खत्म करवाया। आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/