छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी , बिजली गिरने की भी संभावना , इन 06 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट / छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर जानलेवा हमला , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती / छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिजोडे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , गाँव मे पसरा सन्नाटा / छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप की वारदात , दो आरोपियों में घर मे घुस कर महिला से बुझाई हवस की प्यास / पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पत्रकारों को धक्के देकर निकलवाया बाहर , मंच से दी खुली धमकी , बवाल मचना तय / छत्तीसगढ़ - एकलव्य आवासीय विद्यालय के 82 छात्र एक साथ अचानक हुए बीमार , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - DAV स्कूल की तेज रफ्तार बस हुई हादसे का शिकार , बस में थे दो दर्जन से अधिक छात्र / छत्तीसगढ़ - सभी डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पँहुची पुलिस , क्राईम सिन होगा रिक्रिएट / छत्तीसगढ़ - शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर फैली अफवाह , शिक्षा विभाग ने दिया यह स्पष्टीकरण / 
पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में

   cgwebnews.in   

पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में

26.53

झारखंड
रांची 08 जून 2023 - झारखंड के देवघर में एक महिला शोभा देवी की हत्या की FIR दर्ज कराई गई, पर 48 घंटे के बाद वह खुद पुलिस थाने में हाजिर हो गई। FIR शोभा देवी के पिता ने दर्ज कराई थी और इसमें अपने दामाद को आरोपी बनाया था। इधर पुलिस थाने में हाजिर हुई शोभा देवी के मुताबिक उसे उसके पति ने एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जिसकी चंगुल से वह किसी तरह निकल भागने में सफल रही। मामला देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र का है। 

शोभा की शादी कुछ साल पहले जयंतीग्राम निवासी विक्की दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एक माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज हो गया। 

शोभा के पिता बहादुर दास के मुताबिक बीते 31 मई को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया है। उन्होंने शोभा के ससुराल वालों से बेटी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। अंतत: उन्होंने 03 जून को उसकी हत्या की FIR कराई। 

इधर बुधवार को शोभा देवी देवघर टाउन थाने में बदहवास हाल में पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसे एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जहां से वह किसी तरह भाग निकली। शोभा की हालत ऐसी है कि वह ठीक से बोल तक नहीं पा रही। उसे तीन दिनों से खाना तक नहीं मिला था। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

IANS
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/