छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / 
मोबाईल के लिए जलाशय खाली कराने वाले फूड इंस्पेक्टर ने मामले से झाड़ा पल्ला , फंस गया जल संसाधन विभाग का SDO बेचारा

   cgwebnews.in   

मोबाईल के लिए जलाशय खाली कराने वाले फूड इंस्पेक्टर ने मामले से झाड़ा पल्ला , फंस गया जल संसाधन विभाग का SDO बेचारा

60.89

कांकेर
कांकेर 29 मई 2023 -  महंगा मोबाइल तलाशने परलकोट जलाशय का 21 लाख लीटर पानी खाली करने के मामले में SDO ने कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के जवाब भेज दिया है। SDO आर एल धीवर ही खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को डैम खाली कराने की मौखिक अनुमति दी थी, जिसके बाद 21 मई से 25 मई तक पंप चलाकर डैम से लाखों लीटर पानी बहा दिया गया। मीडिया में राजेश विश्वास के उसी बयान के आधार पर SDO आर एल धीवर को 26 मई 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था, जिसका 27 मई को SDO ने जवाब भेजा।

नोटिस पर शनिवार को जल संसाधन विभाग के SDO आर एल धीवर ने अपना जो जवाब कलेक्टर को भेजा, तो उन्होंने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। अपने जवाब में कहा है कि उनके द्वारा घटना की कोई जानकारी नहीं थी। जलाशय से पानी निकालने के लिए अनुमति उन्होंने नहीं दिया है। जवाब में उन्होने बताया है कि जलाशय से पानी खाली किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए डीजल पंप को बंद कराया गया तथा उक्त स्थान से डीजल पंप को हटवाया गया।

सचिव को भेजे कार्रवाई प्रस्ताव में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि आर एल धीवर SDO जल संसाधन, पखांजूर को परलकोट जलाशय पखांजूर से लगातार 4 दिनों तक मोटर पंप से पानी निकालने के बावजूद सूचना प्राप्त नहीं होना तथा 4 दिन बाद सूचना प्राप्त होने के बावजूद उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना, यह दर्शाता है कि क्षेत्र में उनके द्वारा जलाशयों का नियमित पर्यवेक्षण नहीं किया जाता है, जो उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति उनकी लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। अतएव आर.एल. धीवर, अनुविभागीय अधिकारी, पखांजूर द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की जाती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/