पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में युवक की मौके पर ही मौत / बीजेपी नेता के बेटी की बेरहमी से हत्या , 16 दिन पहले हुई थी शादी , इस पर है हत्या का आरोप / चार बेटियों के पिता को हुआ अविवाहित युवती से प्यार , समाज से लड़ नही पाए तो उठाया यह कदम / संविदा शिक्षक बनने के लिए 77 अभ्यर्थी बने अपाहिज , अब सभी के खिलाफ होगी FIR दर्ज  / ब्यूटीपार्लर में काम दिलाने के बहाने नाबालिग से कराया देह ब्यापार , ऐसे हुई चंगुल से आजाद / बालासोर रेल हादसे में 17 लाख मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी , पढ़े चौकाने वाली खबर / एक और रेल हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आए कई मजदूर , हादसे में 06 मजदूरों की मौत / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई , हादसे में एक कि मौत और,, / 
राज्य सूचना आयोग का कर्मचारी 05 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

राज्य सूचना आयोग का कर्मचारी 05 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

24.50

मध्य प्रदेश
भोपाल 26 मई 2023 - लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपित ने फरियादी से सूचना की जानकारी देने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हारून नीलगर निवासी ग्राम उमर तहसील सिंगोली जिला नीमच ने अपने भू स्वामित्व के संबंध में दस्तावेज प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत अपनी ग्राम पंचायत उमर में आवेदन किया था।

अपूर्ण जानकारी मिलने पर उसने प्रथम अपील अधिकारी जनपद पंचायत जावरा के पास अपील की। वहां से भी जानकारी प्राप्त न होने पर 24 मई को राज्य सूचना आयोग अरेरा हिल्स भोपाल में अपील लगाने पहुंचा था, जहां पर पदस्थ अकाउंट शाखा के कर्मचारी बृजेश पुत्र पद्मनाथ कुशवाह निवासी ईश्वर नगर मीरा मंदिर ने रजिस्ट्रेशन कराकर अपील पर जल्दी कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की।

इसकी शिकायत आवेदन हारून ने 24 मई को ही पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त मनु व्यास से की। शिकायत के सत्यापन के बाद तत्काल ही लोकायुक्त दल ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर साईं बाबा बोर्ड चौराहे पर आरोपित को फरियादी हारून से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/