छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / 
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में NTPC कर्मचारी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में NTPC कर्मचारी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

29.58

कोरबा
कोरबा 24 मई 2023 - कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाइप लाइन के पास संदिग्ध हालत में बुधवार को NTPC कर्मचारी की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय असीम राय के रूप में हुई है जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहता था और NTPC प्लांट में कार्यरत था। 

मृतक के सहकर्मी विजय कुमार ने बताया कि सुबह असीम राय घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। इसके बाद वो वापस अपने घर नहीं लौटा। थोड़ी देर के बाद फोन पर जानकारी मिली कि उसकी लाश लाटा स्थित पाइप लाइन के पास मिली है।

मृतक असीम राय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वो कोरबा जिले में पिछले 6 सालों से NTPC में मजदूरी का काम करता था। मृतक की पत्नी और बच्चे साथ में रहते हैं। दर्री थाने में पदस्थ ASI ललित कुमार सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस ने कहा कि असीम की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जा रही है। आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चलेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम

लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा

छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/