पति ने बेचा , पिता ने हत्या की FIR दर्ज कराई , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को मारी टक्कर , हादसे में युवक की मौके पर ही मौत / बीजेपी नेता के बेटी की बेरहमी से हत्या , 16 दिन पहले हुई थी शादी , इस पर है हत्या का आरोप / चार बेटियों के पिता को हुआ अविवाहित युवती से प्यार , समाज से लड़ नही पाए तो उठाया यह कदम / संविदा शिक्षक बनने के लिए 77 अभ्यर्थी बने अपाहिज , अब सभी के खिलाफ होगी FIR दर्ज  / ब्यूटीपार्लर में काम दिलाने के बहाने नाबालिग से कराया देह ब्यापार , ऐसे हुई चंगुल से आजाद / बालासोर रेल हादसे में 17 लाख मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी , पढ़े चौकाने वाली खबर / एक और रेल हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आए कई मजदूर , हादसे में 06 मजदूरों की मौत / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई , हादसे में एक कि मौत और,, / 
विवाहित महिला के साथ बेटे का अफेयर बर्दाश्त नही कर पाया पिता , उठाया यह खौफनाक कदम

   cgwebnews.in   

विवाहित महिला के साथ बेटे का अफेयर बर्दाश्त नही कर पाया पिता , उठाया यह खौफनाक कदम

56.97

उत्तर प्रदेश
मेरठ 24 मई 2023 - यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके में महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 32 वर्षीय एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में लड़के के पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि 21 मई (रविवार) को एक महिला की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव मिला, जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।

दरअसल, 21 मई को मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली चौकी के पास नहर पटरी के किनारे एक महिला की लाश मिली थी महिला की लाश के पास उसका आधार कार्ड भी मिला था जिससे उसकी पहचान गाजियाबाद की रहने वाली मीनू के रूप में हुई थी। पता चला था कि मीनू का ससुराल मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के पूठा गांव में है। छानबीन पर पता चला कि महिला लोन दिलाने का काम करती है और वह 20 तारीख को भी घर से लोन दिलाने के नाम पर गई थी लेकिन उसकी लाश मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली चौक के पास नहर पटरी के पास मिली।

जांच में पता चला कि मीनू और लल्लापुरा नई बस्ती निवासी मनोज के पुत्र अर्जुन के साथ प्रेम-प्रंसग में थी। आरोपी ने हत्या का अपराध कबूल किया है। आरोपी मनोज पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला शादीशुदा थी जो उसको पसंद नहीं थी। मीनू काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों में विवाद था। मनोज के बार-बार समझाने के बाद भी मीनू उसके बेटे से मिलती थी। अर्जुन मीनू के साथ काम करता था और काम करते करते ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन उनकी नजदीकियों से अर्जुन के परिवार वाले नाखुश थे और खासतौर से अर्जुन का पिता मनोज ज्यादा नाखुश था। इस बात को लेकर उसने अपने बेटे से भी कई बार मीनू से अलग होने को कहा लेकिन वह नहीं माना। इसीलिए बेटे की प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के लिए अर्जुन के पिता मनोज ने पूरा प्लान बनाया।

मनोज और अर्जुन के बड़े भाई अरुण ने मीनू को कहा कि हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर में अर्जुन के स्वास्थ्य के लिए पूजा करनी है। पूजा के लिए मीनू को स्विफ्ट कार में बिठा कर मनोज और उसका बेटा अरुण अपने साथ हस्तिनापुर ले गए। दोनों ने स्विफ्ट कार के अंदर ही मीनू की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी और शव को मध्यगंग नहर के किनारे फेंक दिया।

ASP ने कहा कि आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल आरोपी अरुण अभी भी फरार हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में आईपीसी धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक स्विफ्ट कार को बरामद किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/