सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ - लव मैरिज किए बेटे की हुई मौत , अंतिम संस्कार करने नही आये परिजन , पढ़े दिल को झकझोर देने वाली खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - लव मैरिज किए बेटे की हुई मौत , अंतिम संस्कार करने नही आये परिजन , पढ़े दिल को झकझोर देने वाली खबर

51.72

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर
मनेंद्रगढ़ 24 मई 2023 - मनेंद्रगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मृत युवक को अंतिम संस्कार देने के लिए घर से कोई भी नहीं आया. जिसके बाद पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश किया. पुलिस ने मृत के शव की न केवल अंतिम संस्कार की व्यवस्था की, बल्कि कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह ने मृत युवक के दो वर्षीय अबोध बालक को गोद में लेकर मुखाग्नि दी. थाना प्रभारी के साथ उनका स्टॉफ भी रहा।

दरअसल, ग्वालियर के रहने वाले निक्की वाल्मीकि और कोरबा की रहने वाली सविता ने अंतर जाति विवाह किया था. इससे नाराज होकर दोनों के परिजनों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया. जिसके बाद दोनों दंपत्ति पहले मनेंद्रगढ़ में और उसके बाद रायपुर मजदूरी करते थे। 
बीते मंगलवार को निक्की की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद जहां पर यह लोग काम करते थे, वहां के मालिक ने एक वाहन से दोनों को मनेंद्रगढ़ के लिए भेज दिया. लेकिन रास्ते में निक्की की मौत हो गई. जिसके बाद वाहन मालिक के ड्राइवर ने निक्की और उसकी पत्नी को बिलासपुर रतनपुर के पास सड़क किनारे उतार दिया और वहां से वाहन लेकर फरार हो गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सविता अपने मृत पति को लेकर अस्पताल पहुंची।

जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद एक एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के शव को मनेन्द्रगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया. मंगलवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे पत्नी अपने मृत पति के शव को लेकर एंबुलेंस के पास खड़ी थी. तभी पुलिस कर्मियों ने उसे देखा और उससे पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसके पास शव का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था नहीं है. इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी ने जिला पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया. जिसके बाद आज बुधवार की सुबह मुक्तिधाम मनेंद्रगढ़ में मृतक युवक का अंतिम संस्कार पुलिस के सहयोग से किया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/