सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / 
छत्तीसगढ़ - बंद खदान के पानी मे डूबने से दो बच्चों की मौत , घंटो की मसक्कत के बाद निकाला गया शव

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - बंद खदान के पानी मे डूबने से दो बच्चों की मौत , घंटो की मसक्कत के बाद निकाला गया शव

10.53

सूरजपुर
सूरजपुर 18 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के सूरजपूर जिले में विश्रामपुर के बंद पड़े एसईसीएल के पोखरी में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई दरअसल, जब मां घर पर नहीं थी तो दोनों बच्चियां बंद पड़े पोखरी में नहाने गई  नहाने के दौरान दोनों डूब गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर के रेलवे स्टेशन के पास फोकट पारा में रहने वाली शकीबा अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। वह भीख मांग कर परिवार का गुजर-बसर करती है। कल इसी काम को लेकर वह अंबिकापुर गई थी और उसके तीनों बच्चे घर पर थे। गुरूवार सुबह जब वह घर पहुंची तो उसकी दोनों बेटियां घर पर नहीं थीं। उसके छोटे बच्चे ने बताया कि, वह नहाने गए थे और वहां से वापस नहीं लौटे। जब शकीबा उन्हें ढूंढ़ने पोखरी के पास पहुंची तो बच्चियों का चप्पल वहीं मिला, लेकिन वे वहां नहीं थीं।

शकीबा ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर सेना और पुलिस टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। फिर एक बार SECL की लापरवाही के कारण दो बच्चियों की जान चली गई। इससे पहले भी SECL के बंद बड़े पोखरी में कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके बंद पड़े पोखरियों को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है।

इस मामले में क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े का कहना है कि, प्रशासन और SECL से बात करके बंद पड़े पोखरी को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे किसी तरह की जनहानि न हो। वहीं पुलिस विभाग ने भी कई बार SECL को पोखरी को कर पत्र जारी किया है पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस तरह की लापरवाही से जनहानि का नुकसान बना हुआ है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/