मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ - बिजली ऑफिस परिसर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - बिजली ऑफिस परिसर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

19.93

मुंगेली
मुंगेली 17 मई 2023 - मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। लोरमी-बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास स्थित बिजली ऑफिस के परिसर में लाश पाई गई है। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड निवासी जगदंबा प्रसाद सैमोल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के राम्हेपुर इलाके का है। 

जानकारी के मुताबिक, जगदंबा प्रसाद सैमोल लोरमी के आरव दा ढाबा में बतौर मिस्त्री काम करता था। बताया जा रहा है कि वो रात को काम खत्म कर ढाबे से निकला था, लेकिन सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पूरे शरीर पर धूल लगा हुआ था। 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी गौरव पांडे ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है, हालांकि वे शव पर चोट के निशान को लेकर कुछ नहीं कह पाए। मृतक का शरीर धूल से लिपटा हुआ है, वहीं जमीन पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 

थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/