छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / 
शादी के दो दिन में ही दुल्हन ने दिया धोखा , नकदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

   cgwebnews.in   

शादी के दो दिन में ही दुल्हन ने दिया धोखा , नकदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

45.72

मध्य प्रदेश
दमोह 09 मई 2023 - दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही ससुराल से गायब हो गई। साथ ही अपने साथ शादी में मिले जेवर और नकदी भी ले गई। यह आरोप पीड़ित पति ने लगाए हैं। उसके अनुसार उसकी पत्नी अज्ञात युवक के साथ भाग गई और अपने साथ शादी में मिले जेवर और नकदी भी लेकर चली गई है। पीड़ित पति द्वारा रजपुरा थाना में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार मडियादो थाना क्षेत्र के घोघरा गांव की लड़की का विवाह रजपुरा थाना क्षेत्र के मनकपुरा निवासी करन आदिवासी के साथ 3 मई को हुआ था। 4 मई को दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची और 8 मई को दुल्हन की ननंद की शादी थी। दुल्हन की ननद से विवाह रचाने बारात घोघरा गांव से पहुंची थी और इसी रात दुल्हन घर से लापता हो गई। पति द्वारा आसपास जानकारी ली, रिश्तेदारों और मायके में संपर्क किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पीड़ित पति ने शक के आधार पर पुलिस को बताया कि दुल्हन अपने गांव के एक युवक के साथ भाग गई है जो दुल्हन की ननद के विवाह में बाजा बजाने के बहाने पहुंचा था। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पीड़ित की शादी तीन दिन पहले मडियादो थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी जिसकी पत्नी गुम हो गई है। गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पति द्वारा अपनी पत्नी पर नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन द्वारा जेवर और नकदी लेकर गायब होने की खबर गांव में आग की तरह फैली और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गांव वाले भी पूर्व में हो चुकी लुटेरी दुल्हनों की घटनाओं का उदाहरण दे रहे हैं जिसमें सोना चांदी लूटने के उद्देश्य से शादी कर दुल्हन के फरार हो जाने की चर्चाएं गर्म हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/