छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / 
14 साल की छात्रा के साथ हैवानियत , रवि स्टील के पास 05 आरोपियों ने किया गैंगरेप

   cgwebnews.in   

14 साल की छात्रा के साथ हैवानियत , रवि स्टील के पास 05 आरोपियों ने किया गैंगरेप

20.68

झारखंड
रांची 08 मई 2023 - रांची से सटे रातू में 14 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। रवि स्टील के नजदीक स्थित वृंदावन कॉलोनी में लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ अमित को हिरासत में ले लिया है।

अन्य आरोपियों अंकुर सिंह, नीतीश सिंह, सूरज और उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें कहा गया है कि लड़की का इलाज मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में चल रहा है। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे लड़की स्कूल से लौटी और खाना खाकर घूमने चली गयी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

जब वह नहीं लौटी तो साढ़े 11 बजे रातू थाने में लड़की के गुम होने की सूचना दी गयी। रविवार सुबह 11 बजे लड़की वापस घर लौटी और अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी। लड़की घटनास्थल पर अपने परिवार के लोगों को ले गयी और एक आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी आशुतोष सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

पहले तो उसने अपने साथियों का नाम बताने से इंकार किया पर जब पुलिस कड़ाई से पेश आयी तो उसने साथियों के नाम बता दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के बाकी आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/