जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बसपा ने विजय बघेल , बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय के खिलाफ उतारे प्रत्याशी , देखे नाम / भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम / 
छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , मालगाड़ी उतरी पटरी से , आवागमन हुआ बाधित

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , मालगाड़ी उतरी पटरी से , आवागमन हुआ बाधित

94.71

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 06 मई 2023 - दंतेवाड़ा जिले में आयरन ओर से भरी एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। रेलवे और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, यह नक्सली घटना है या फिर तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। घंटों मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह किरंदुल से मालगाड़ी आयरन ओर लेकर विशाखापट्टनम के लिए निकली थी। लेकिन बचेली के नजदीक खंबा नंबर 434 के पास मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया। जिससे किरंदुल - विशाखापट्टनम रेलवे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए ज्यादा वैगन पटरी से नीचे नहीं उतर पाए। इस हादसे की खबर लोको पायलट ने रेलवे के कर्मचारियों को दी। कुछ देर के बाद रेलवे के कर्मचारी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

मालगाड़ी का जो वैगन डिरेल हुआ था उसे अन्य वैगन से अलग किया गया। साथ ही आयरन ओर को खाली किया गया। फिर किसी तरह से वैगन को वापस पटरियों पर लाया गया। मार्ग बहाली में करीब 2 घंटे का समय लगा गया। बताया जा रहा है कि, जब तक मार्ग बाधित था तब तक अन्य मालगाड़ी बचेली स्टेशन और भांजी स्टेशन पर ही रोककर रखी गई थी। रेलवे के अफसरों ने बताया कि, मार्ग बहाल हो गया है। मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/