सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक को हुआ अपनी गलती का अहसास , खेद जताकर मांगी माफी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक को हुआ अपनी गलती का अहसास ,  खेद जताकर मांगी माफी

10.60

बलरामपुर
बलरामपुर 08 अप्रैल 2023 -  पिछले तीन दिनों से विधायक और बैंककर्मियों के बीच चला आ रहा विवाद आज खत्म हो गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे माफी मांगकर विवाद को वहीं समाप्त करने का फैसला लिया। सर्किट हाउस में विधायक और बैंक कर्मचारियों को बुलाया गया था। बैठकर दोनों पक्षों ने विवाद पर सुलह करने की इच्छा जतायी। जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने खेद जताया और अपने किये कृत्य को अनुचित बताया। उन्होंने माना कि भावावेश में उन्होंने जो कदम उठाया, वो उचित नहीं था। वहीं बैंक कर्मचारियों ने भी अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद मामला खत्म हो गया।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले विधायक बृहस्पत सिंह का बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारते वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के बाद बैंककर्मी और विधायक के बीच विवाद बढ़ गया। बैंककर्मियों ने जहां काम रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो वहीं विधायक भी किसानों के साथ धरने पर बैठ गये। गुरुवार को विधायक ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। किसानों के साथ अहित होगा तो वो ऐसा कृत्य करने से पीछे नहीं हटेंगे।

हालांकि अपने किये कृत्य को दो दिन पहले तक उचित बताने वाले बृहस्पत सिंह का आज सुर बदल गया। विधायक बृहस्पत सिंह ने आज खेद जताया है और विधायक और पीड़ित बैंककर्मी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मामले का अंत कर दिया है। इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह ने मामले को लेकर खेद जताते हुए कहा कि भावावेश में आकर गलती हुई है। जिसके बाद बलरामपुर सर्किट हाउस में दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/