भाजपा प्रत्याशी कमलेश है बे-कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
जांजगीर चाम्पा -10 साल के बच्चे का अपहरण , 75 हजार की फिरौती की मांग

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा -10 साल के बच्चे का अपहरण , 75 हजार की फिरौती की मांग

83.93

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 10 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने बलौदा थाने में दिनाँक 09 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटा और बहू को महिला लेबर सरदारीन अकलतरा पोडीभाठा निवासी कमला बाई चौहान एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति उत्तर प्रदेश घाटमपुर ईट भट्टा में काम करने के लिये ले गये है।

और वह ग्राम शनिचराडीह में अपने पोते एवं पोती के साथ रहती है। दिनांक 06 फरवरी 2023 के 12 बजे लगभग उक्त महिला सरदारीन कमला बाई चौहान तथा उसके एक साथी मोटर सायकल से घर आये और अपहृत बालक को खुजली हुआ है जिसे ईलाज हेतु अकलतरा ले जाना है शाम तक छोड़ दूँगी कहते हुये बालक को अपने साथ ले गयी। प्रार्थिया द्वारा उक्त महिला से फ़ोन में बात करने पर कहा की तुम्हारे बेटे और बहू मेरे से 75 हजार रूपये लिये है, उसे तुम वापस करो तब तुम्हारे पोते को वापस करूंगी कहकर 75 हजार रुपये फिरौती की मांग करने लगी।
         
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध थाना बलौदा में धारा 363 , 364 क , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपह्रत बच्चे की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो के नेतृत्व में  टीम गठित कर अपहृत बालक उम्र 10 वर्ष को आरोपिया कमला बाई चौहान  उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 पोडीभांठा अकलतरा के कब्जे से उसके मकान से रात्रि में बरामद किया गया जिसे सकुशल उसके दादी के सुपुर्द किया गया।
       
आरोपी कमला बाई चौहान उम्र 35 वर्ष और छबिलाल चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 02 पोडीभांठा अकलतरा को दिनांक 10 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
    
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं बालक की सकुशल बरामद करने में उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो , निरीक्षक उमेश साहू , उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार , कृष्णपाल कवर , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को , जीवंती कुजूर , आरक्षक श्याम राठौर , संतोष रात्रे , अहमद कुरैशी , उमेश यादव और युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/