सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
चलती बस में गैंगरेप से बचने के लिए युवती ने बस से लगाईं छलांग , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

   cgwebnews.in   

चलती बस में गैंगरेप से बचने के लिए युवती ने बस से लगाईं छलांग , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

80.93

बिहार
पूर्णिया 25 जनवरी 2023 -  बिहार के पूर्णिया जिले में एक विदेशी लड़की के साथ कुछ लड़कों ने चलती बस में छेड़छाड़ कर दी. इस दौरान लड़की इतनी खौफ में आ गई कि उसने बस की खिड़की से छलांग लगा दी. रात में गश्त कर रही पुलिस को लड़की गंभीर हालत में मिली. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, 24 और 25 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे बायसी थाना क्षेत्र के हिजला के पास एक 30 वर्षीय लड़की घायल अवस्था में गश्त कर रही टीम को मिली. यह जगह थाने से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए बायसी प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. पुलिस का कहना है कि लड़की बमुश्किल टूटी-फूटी हिंदी बोल पा रही थी. वह नेपाली बोल रही थी. लड़की पेशे से टीचर है. वह बस से सिलीगुड़ी जा रही थी. उसे दार्जिलिंग पहुंचना था. लड़की ने पुलिस को बताया कि जिस बस में वह सफर कर रही थी।

उसमें कुछ अज्ञात लड़के चढ़े थे, जो उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. उन लड़कों को देख वह डर गई और घबराकर बस से कूद गई. 25 जनवरी को सदर अस्पताल पूर्णिया में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किया है. बयान में लड़की ने कहा है कि वह दार्जिलिंग से नौकरी के सिलसिले में वैशाली गई थी. 24 जनवरी को वह वैशाली से दार्जिलिंग के लिए बस में सवार हुई थी. उसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई।

जब उसे होश आया तो वह सदर अस्पताल पूर्णिया में थी. लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है. महिला के सिर में कई गंभीर जख्म हैं. पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने कहा कि लड़की के बयानों के आधार पर चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दालकोला जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस महिला के बयान लेकर जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/