छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / 
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी , हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

   cgwebnews.in   

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी , हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

92.67

नई दिल्ली
नई दिल्ली 04 जनवरी 2023 - कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार (4 जनवरी) को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. PTI के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गई हैं. उनके मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे. 

उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई. हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं. पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

बीती 24 दिसंबर को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चली थीं. ये दूसरी बार था जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चली थीं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/