छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / 
छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो तरफ से चली गोलिया , हिस्ट्रीशीटर प्राणनाथ त्रिपाठी उर्फ संजू की मौत , पुलिस ने दी यह सफाई

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो तरफ से चली गोलिया , हिस्ट्रीशीटर प्राणनाथ त्रिपाठी उर्फ संजू की मौत , पुलिस ने दी यह सफाई

21.91

बिलासपुर
बिलासपुर 14 दिसम्बर 2022 - हत्या समेत 27 संगीन मामलों के आरोपित रहे बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सकरी ओवरब्रिज के पास शाम सवा चार बजे दो कार में आए अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों ओर से चली गोली में कार सवार संजू की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद एसपी और आइजी समेत पुलिस के अधिकारी और सकरी समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के जवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। स्वजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी (45) जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। उसके खिलाफ बिलासपुर के अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या , लूटपाट समेत 24 मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उसके खिलाफ पिता व भाई ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को वह सकरी की ओर से शहर लौट रहा था। शाम करीब 4:15 बजे कार सवार संजू सकरी ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि पहले से पीछा करते आ रही दो कार में सवार अज्ञात लोगों ने कार के दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई।

गोलीबारी होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग वहां से भागने लगे। इस घटना में संजू के सिर पर तीन, पीठ पर दो और पसली के पास एक गोली लगी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आइजी बीएन मीणा, एसपी पास्र्ल माथुर, एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसीसीयू के प्रभारी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें एसपी पास्र्ल माथुर ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीटर किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। पुलिस की इस सफाई पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर पुलिस पर किसका दबाव है कि उन्हें प्रेस विज्ञपत्ति में मृतक के राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं होने का जिक्र करना पड़ रहा है। दरअसल संजू कांग्रेस के कार्यक्रम में सक्रिय रहता था। इसके अलावा उसकी कार में कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ है। इसके अलावा उसके फेसबुक प्रोफाइल में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। वह अलग-अलग जगहों पर खुद को कांग्रेस का नेता बताता था।

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर गोलियों के नौ खोखे मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कुछ लोग ओवरब्रिज के पास उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं, एक कार को पीछे से लाकर उनकी कार के सामने अड़ाया गया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

सकरी ओवरब्रिज के पास गोलीबारी में मारे गए संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के खिलाफ पहला मामला 1992 में दर्ज हुआ था। इस दौरान उसकी उम्र महज 16 साल की थी। इसके बाद से उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर और राजेंद्रग्राम थाने में हत्या के दो मामले भी शामिल हैं। उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/