भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / IPL सट्टा खिलाते पालिका अध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार , मोबाईल और लेपटॉप सहित लाखो की सट्टा पट्टी जप्त / पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें , EOW में FIR के बाद अब निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत / जांजगीर चाम्पा - छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट , इलाके मे मची सनसनी / 
खुले बोरवेल में गिरा 06 साल का मासूम , 50 फीट गहराई में है फंसा , बचाव कार्य जारी , आला अधिकारी मौके पर मौजूद

   cgwebnews.in   

खुले बोरवेल में गिरा 06 साल का मासूम , 50 फीट गहराई में है फंसा , बचाव कार्य जारी , आला अधिकारी मौके पर मौजूद

98.92

मध्य प्रदेश
बैतूल 06 दिसम्बर 2022 - बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 06 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 06 साल का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र 06 वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है।

बोरवेल में गिरे 06 साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन बुलाई जा रही हैं।

यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा इसके बाद हड़कंप मच गया।

बता दे कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों और सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं पहले भी ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं और ऐसा ही बैतूल जिले में हुआ।

बच्‍चे के बोरवेल में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्‍चे के परिवार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है बच्‍चा गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में मौके की ओर रवाना हो गए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/