छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / 
अभी नहीं हुई है मानसून की विदाई , इन राज्यों में होगी बारिश , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट

   cgwebnews.in   

अभी नहीं हुई है मानसून की विदाई , इन राज्यों में होगी बारिश , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट

18.98

नई दिल्ली
नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2022 -  अक्टूबर माह शुरू होने के बाद भी अभी तक मानसून ने विदाई नहीं ली है। देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी सक्रिय है और झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सुपर चक्रवात ‘नोरु’ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड ओडिशा सहित 17 राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आमतौर पर 30 सितंबर तक हर साल मानसून की विदाई हो जाती है लेकिन सुपर चक्रवात ‘नोरु‘ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से अच्छी बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी। महापात्रा ने कहा कि मानसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/