सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
बड़ी खबर , कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने की खुद पर मिट्टीतेल डाल की आत्मदाह करने की कोशिश

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने की खुद पर मिट्टीतेल डाल की आत्मदाह करने की कोशिश

82.52

मध्य प्रदेश
सागर 17 सितंबर 2022 -  इस वक्त बड़ी खबर सागर से आ रही है जँहा कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने आत्मदाह की कोशिश की है। गढ़ाकोटा के कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने अपने ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेस नेता को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

इस दौरान घंटे भर तक पुलिसकर्मियों और कांग्रेस नेता के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। बता दें कि कांग्रेस ने कमलेश साहू को 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रहली विधानसभा से टिकट दिया था। कमलेश साहू को बीजेपी प्रत्याशी से हार झेलना पड़ा था। दरअसल गढ़ाकोटा में शनिवार को राजस्व अमला अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचा था। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता कमलेश साहू पहुंच गये। 

पहले तो कांग्रेस नेता और राजस्व अमले के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ। इसके बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई पर कांग्रेस नेता अमले को आत्मदाह की धमकी देने लगे। विवाद के बाद कांग्रेस नेता कमलेश साहू खुद पर केरोसीन उड़ेलने लगे। ये देखते ही पुलिसकर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे। इस दौरान कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेस नेता को काबू करने में पुलिसकर्मियों की हालत पस्त हो गई। इस दौरान घंटे भर पुलिसकर्मियों और कांग्रेस नेता के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कांग्रेस नेता द्वारा खुद पर केरोसीन उड़ेलने को लेकर पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई बाधित करने के लिए ये उन्होंने जानबूझ किया गया है।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/