कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कोलकाता में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे प्रकाश सिंधी सहित 08 बुकी गिरफ्तार / ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / 
15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

   cgwebnews.in   

15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

25.87

झारखंड
रांची 01 सितंबर 2022 -  झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. दुमका, चतरा के बाद अब राजधानी रांची में एक युवती के साथ जुल्म की घटना सामने आई है. जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. युवती से मोहम्मद सहरुउद्दीन नामक आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को नाबालिग के घर में कोई नहीं था. नाबालिग घर से नहाने के लिए बाहर निकली तो बरसात होने लगी, जिस कारण बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिप गई और पेड़ के नीचे ही खड़ी हो गई. इसी दौरान आरोपी भी पेड़ के पास नाबालिग को खड़ा देख आने लगा लेकिन आरोपी को पेड़ के पास आते देख नाबालिग अपने घर की ओर जाने लगी. आरोपी मो. सहरुद्दीन भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा और जैसे ही नाबालिग घर के अंदर दाखिल हुई आरोपी भी उसके पीछे उसके घर के अंदर दाखिल हो गया।

नाबालिग ने आरोपी को घर से निकलने को भी कहा लेकिन आरोपी बारिश आने की बात कहने लगा. वहीं कुछ देर बाद आरोपी जबरन उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम देने की नियत से उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा. घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और किसी से भी इस घटना की जानकारी न देने की धमकी भी दी।

जब परिजन  घर पहुंचे तो पीड़िता ने इस वारदात की जानकारी उन्हें दी जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद परिजनों के द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. इस पूरी वारदात को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट किया है और इस वारदात को लेकर वर्तमान में प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/