छत्तीसगढ़ - SP का फोन नही उठाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी , हुआ निलंबित / एक्सन मोड में सरकार , छत्तीसगढ़ में इन संगठनों को किया प्रतिबंधित , नई अधिसूचना जारी / UP की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी दौड़ने लगा BJP का बुलडोजर , रायपुर से लेकर बिलासपुर तक तोड़फोड़ शुरू / भूपेश बघेल ही रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री , राज्यपाल ने कार्यभार संभालने के लिए किया आदेशित / 07 दिसंबर की दोपहर 02 बजे राजभवन के सामने अपना मुंह काला कराएंगे नेताजी , जाने क्या है मामला / फेमस टीवी सीरियल CID के फ्रेडरिक्स का निधन , मुंबई के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस / छत्तीसगढ़ - जँहा हुआ था बृजमोहन पर हमला वहाँ शुरू हुई पुलिसिया कार्यवाही , बृजमोहन ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब,,, / BJP को पूर्ण बहुमत मिलते ही छत्तीसगढ़ में हुई बुलडोजर की एंट्री , राजधानी में चल रहा है सरकारी बुलडोजर / छत्तीसगढ़ - मंत्री जी के मूंछो के पीछे हाथ धो कर पड़े भाजपाई , मूंछ को मुंडवा कर ही लेंगे दम / 
युवती को नशीली चीज खिला कर चार युवकाें ने किया गैंगरेप , गैंगरेप का वीडियो भी किया वायरल

   cgwebnews.in   

युवती को नशीली चीज खिला कर चार युवकाें ने किया गैंगरेप , गैंगरेप का वीडियो भी किया वायरल

47.73

देश
यमुनानगर 26 जून 2022 -  युवती ने चार युवकों पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपित फरार हैं। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात विकास व मनोज से हुई थी। उन्होंने एक दिन उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने अपने साथी कृपाल व एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

बाद में जब उसे होश आया तो आरोपितों ने उसे मामले के बारे में किसी को बताने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उस समय वह वीडियो वायरल होने के डर से चुप हो गई। मगर कुछ दिन के बाद आरोपितों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

जिसके बाद परेशान होकर युवती ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित विकास , मनोज , कृपाल व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/