छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बसपा ने विजय बघेल , बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय के खिलाफ उतारे प्रत्याशी , देखे नाम / भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम / TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल  / इस भ्रम में ना रहे कि मोदी लहर है , भाजपा प्रत्याशी के इस बयान से मचा हड़कंप / खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 10 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी / 
स्वस्थ होकर राहुल अपने गाँव पिहरीद लौटा , ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत , देखे तश्वीरें

   cgwebnews.in   

स्वस्थ होकर राहुल अपने गाँव पिहरीद लौटा , ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत , देखे तश्वीरें

42.52

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 25 जून 2022 -  राहुल जिंदाबाद , राहुल वेलकम , हमर राहुल बेटा , मोर दुलरवा कुछ ऐसे ही नारों के बीच ग्राम पिहरीद में आज राहुल को देखने और स्वागत करने गांव का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव के बच्चे, महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग सभी राहुल को एक झलक देखने और उनका अभिनंदन करने आतुर दिखे। जाति, समाज और धर्म से परे होकर पिहरीद गांव के लोगों ने राहुल के लिए एकजुटता और भाईचारे की मिसाल कायम कर दी। चट्टानों के बीच बोरवेल में 105 घण्टे तक जिंदगी और मौत के संघर्ष के बीच मौत को मात देकर लौटा राहुल अस्पताल में स्वस्थ्य होकर जब हंसता और मुस्कुराता हुआ गांव लौटा तो शायद उन्हें भी महसूस हुआ होगा कि अब यह पूरा गांव मेरा परिवार बन गया है।

जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पिहरीद में 10 जून को दोपहर में खेलते हुए अचानक से 11 वर्षीय राहुल साहू के बोरवेल में नीचे गिरकर 60-62 फीट की गहराइयों में फस जाने के बाद देश का सबसे बड़ा रेस्क्यु अभियान चलाया गया। 105 घण्टे तक चले इस रेस्क्यु अभियान में राहुल को बाहर निकालने भारी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। मानसिक रूप से कुछ कमजोर और पूरी तरह से ठीक से स्पष्ट बोल नहीं सकने की वजह से राहुल को रस्सी के सहारे ऊपर लाना संभव नहीं हुआ तो 65 फीट नीचे सुरंग बनाने और राहुल तक पहुँचने में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, एसईसीएल सहित अन्य टीम को बचाव के लिए जूझना पड़ा था। 

आखिरकार 14 जून देर रात्रि में राहुल को लगभग 20 फीट से अधिक सुरंग बनाकर बाहर निकाल लिया गया। यहां से तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। अस्पताल में उचित देखरेख और उपचार के बाद लगभग 11 दिनों बाद राहुल साहू आज दोपहर लगभग सवा 2 बजे अपना गांव लौटा। गांव में परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने राहुल का स्वागत किया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/