छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / 
BIG BREAKING - रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद कुँए में फेंकी लाश , सभी नामजद आरोपी फरार

   cgwebnews.in   

BIG BREAKING -  रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद कुँए में फेंकी लाश , सभी नामजद आरोपी फरार

12.96

मध्य प्रदेश
शिवपुरी 24 जून 2022 -  बदरवास जनपर की ग्राम पंचायत बड़ोखरा के रोजगार सहायक को गांव के चार युवकों ने पीट-पीट कर अधमरा करने के बाद उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी , आरोपियों ने  रोजगार सहायक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। परिजनों को जब मामले की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे, लाश को कुएं के बाहर निकालने के बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र बदरवास लेकर गए जँहा डाक्टरों ने रोजगार सहायक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लखन उर्फ रिंकू जाट ग्राम पंचायत बड़ोखरा में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। लखन मूलत: सेमरी गांव में रहता है लेकिन वर्तमान में वह बदरवास कस्बे में रिजौदी रोड पर मकान बनाकर रह रहा था। शनिवार को होने वाले मतदान के क्रम में लखन चुनाव ड्यूटी में ही अपनी पंचायत में था। इसी क्रम में गुरुवार की रात जब वह सेमरी गांव में चुनाव की वयवस्थाओं में पैदल घूम रहा था। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र धाकड़ , कप्तान धाकड़ , संजीव धाकड़ और विजय सिंह उर्फ लल्लू धाकड़ ने मिलकर लखन जाट उर्फ रिंकू को रोक लिया और उससे गाली गलौंच की। 

इसी दौरान धर्मेन्द्र धाकड़ ने उससे कहा कि तूने मेरी कुटीर की सूची में से नाम काट दिया अब तू जिंदा नहीं बचेगा। इसना कहने के बाद चारों आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश गांव के बाहर बने कुएं में फेंक दी। 

लखन की बाइक घर पर थी और वह रात तक घर नहीं आया तो उसके परिजन उसे तलाशते घूम रहे थे  इसी दौरान किसी गांव वाले ने उसके चाचा को बताया कि लखन का तो गांव के धर्मेन्द्र धाकड़ आदि से झगड़ा हो रहा था और वह लोग लखन की पिटाई कर रहे थे।

जानकारी मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि धर्मेंद्र धाकड़, कप्तान धाकड़, संजीव धाकड़ और विजय सिंह ने लखन की मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया है जिसके बाद परिजनों ने लखन को कुएं के बाहर निकाला और उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/