छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
पूर्व सरपंच का बेटा छात्रा को ब्लैकमेल करके 06 महीने से कर रहा था रेप , छात्रा ने आरोपी की हत्या कर ले लिया बदला

   cgwebnews.in   

पूर्व सरपंच का बेटा छात्रा को ब्लैकमेल करके 06 महीने से कर रहा था रेप , छात्रा ने आरोपी की हत्या कर ले लिया बदला

40.79

देश
अलवर 07 जून 2022 -  सड़क किनारे पूर्व सरपंच के बेटे की लाश मिलने की घटना सामान्य नहीं थी। उसका मर्डर किया गया था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। सोमवार की रात पुलिस ने दावा किया कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने उसकी हत्या की है। आरोप है कि पूर्व सरपंच का बेटा लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल करके रेप कर रहा था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भी रिलेशन बनवाना चाहता था। यह लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खेत में बुलाकर मार डाला। वारदात के समय युवक शराब के नशे में था। मामला अलवर के कोटकासिम इलाके का है।

भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 18 मई को उसका शव गांव के पास सड़क पर मिला था। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानकर शव घर ले गए। उन्हें लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है। अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर निशान दिखा। खून के धब्बे भी मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में गांव की ही 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। लड़की की मां नहीं हैं। उसका भाई प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने उससे सख्ती दिखाई तो सारा मामला सामने आ गया।

ASP साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की विक्रम यादव के घर पानी भरने जाया करती थी। डेढ़ महीने पहले नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। पिछले एक साल से लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस पर विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया। विक्रम नाबालिग के साथ अपने दोस्तों का भी रिलेशन बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर लड़की ने उसे निपटाने की योजना बना डाली। उधर, विक्रम से पहले गांव के 2 अन्य युवक रेप कर रहे थे। करीब 6 महीने पहले इन युवकों को भी उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

ASP ने बताया कि 17 मई की शाम को लड़की विक्रम के घर गई। उसने पानी भरने का बहाना बनाया था। आरोप है कि लड़की ने विक्रम को इशारा कर घर के पास वाले खेत में रात साढ़े नौ बजे बुलाया था। विक्रम शराब के नशे में पहुंच गया। इसी का फायदा उठा उसने चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया और सड़क पर शव फेंक दिया। कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मामला सामने आने के बाद नाबालिग को डिटेन कर अलवर के नारी निकेतन में भेजा गया है। नाबालिग ने विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है।

मौके पर ही पुलिस को विक्रम का मोबाइल भी मिला। जांच में नाबालिग की रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली। तलाशी में मौके पर एक जगह जली हुई चुन्नी का टुकड़ा मिला। उसे जब्त कर जांच की गई तो उस पर खून के निशान भी मिले। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आई। विक्रम यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रणेश (21) राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुका है। छोटा बेटा रोहित (20) दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी फाइनल ईयर का स्टूडेंट है।

भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने कहा की यह पूरा मामला बेहद पेचीदा था। घटनास्थल से हमें कोई ज्यादा सबूत नहीं मिले थे। कई लोगों से पूछताछ और तकनीकी सहायता के जरिए हम नाबालिग तक पहुंचे। पूछताछ की तो यह सारा खुलासा हुआ। मामले में नाबालिग ने कोटकासिम थाने में सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है। इसमें नाम किसका-किसका है, इसकी जानकारी अभी नहीं दे सकते। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/