PM मोदी का सक्ती में होगा विशाल आमसभा , प्रशासनिक स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू / जांजगीर चाम्पा जिले में गहरी और खतरनाक शाजिश का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार / होटल में सट्टे के साथ जिस्म का कारोबार , ग्राहकों की डिमांड पर आती थी कॉलगर्ल , 09 गिरफ्तार / बड़ा हादसा - तेज रफ्तार ऑटो और JCB में टक्कर , हादसे में 07 लोगो की मौके पर ही मौत / पति के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पत्नी बनी चंडी , की ऐसी खातिरदारी की पति पँहुच गया हॉस्पिटल / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ मे 29 माओवादियों के मारे जाने की खबर / छत्तीसगढ़ - पुलिस देगी 05 लाख नगद इनाम और परमानेंट सरकारी नौकरी , बस करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ के इन 13 जिलों में बारिश की चेतावनी , तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना / जांजगीर चाम्पा - सांसद बनने के लिए मची होड़ , तीसरे दिन कमलेश ,शिव सहित 06 प्रत्यासियो ने जमा किया नामांकन / 
बड़ी खबर , हजारो लोगो ने किया जांजगीर कलेक्ट्रेट का घेराव , देखे वीडियो और जाने वजह

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , हजारो लोगो ने किया जांजगीर कलेक्ट्रेट का घेराव , देखे वीडियो और जाने वजह

16.58

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 07 जून 2022 -  जिले के नवागढ़ ब्लाक को SDM हेडक्वार्टर बनाने की मांग को लेकर नवागढ़ के वकिल , नगर पंचायत के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। 

बता दे की अपनी मांगों को लेकर स्थानीय लोग और अधिवक्ता संघ 20 मई से चरणबद्ध ओदालन कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा शिवरीनारायण को SDM हेडक्वार्टर बनाने की घोषणा का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महज एक डेढ़ साल पहले बने शिवरीनारायण तहसील को राजनैतिक लाभ लेने के लिए अनुभाग का दर्जा दिलवा दिया गया जो कि क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। 

दरअसल मध्यप्रदेश शासन काल के दौरान 01 दिसंबर 1997 को नवागढ़ तहसील की स्थापना हुई थी जिसके बाद वँहा नगर पंचायत , जनपद पंचायत और व्यवहार न्यायालय की स्थापना भी की जा चुकी है और अब वहॉ प्रशासनिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए नवागढ़ सहित क्षेत्र के लोग SDM हेडक्वार्टर बनाने की मांग कर रहे हैं। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि साल 2007-08 से नवागढ़ में एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी का लिंक कोर्ट संचालित किया जाता रहा मगर वर्तमान में बिना किसी ठोस कारण के वहॉ एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन नही किया जा रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र के लोग नवागढ़ को एसडीएम अनुभाग बनाने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर स्थानीय लोग और अधिवक्ता संघ 20 मई से ओदालन कर रहे थे। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 मार्च को रामवनगमन परिपथ के नर्माण कार्याें के लोकपण के अवसर पर शिवरीनारायण को राजस्व अनुभाग बनाने की घोषणा राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास की मांग पर कर दी है। घोषणा के अनुसार नवागढ़ तहसील क्षेत्र को शिवरीनारायण में शामिल कर अनुभाग बनाया जाएगा। सरकार द्वारा शिवरीनारायण को हेडक्वार्टर बनाने के विरोध में नवागढ़ के वकीलों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था मगर उनकी सुनवाई नही हो रही थी जिसकी वजह से आज स्थानीय लोग, अधिवक्ता संघ और नगर पंचायत के सदस्यों ने सयुक्त मोर्चा के माध्यम से कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/