छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
डम्पर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

   cgwebnews.in   

डम्पर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

75.73

मध्य प्रदेश
रीवा 07 जून 2022 -  रीवा में दो दिन के भीतर आज तीसरा बड़ा सड़क हुआ। यहां तेज रफ्तार डम्पर बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया, जिस दौरान बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं समेत एक युवक शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एकत्रित भीड़ को तितर-बितर किया और सड़क पर बिखरे पड़े शवों को अस्पताल पहुंचाया है।

हादसे में मृतकों की पहचान नईगढ़ी के हड़िया गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार के लोगों के रूप में हुई है जिसमें पन्ना लाल कोल नाम का शख्स अपनी दो भाभियों को लेकर नईगढ़ी से रीवा आ रहा था, तभी शहर पहुंचते ही वह हादसे का शिकार हो गए। इधर दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे डम्पर का पीछा करते हुए पुलिस ने उसे गड़रियां मोड़ अंदर से जप्त कर लिया है।

यह भीषण सड़क हादसा आज सुबह तकरीबन 9 बजे शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रतहरा बायपास में हुआ। जानकारी के मुताबिक शहर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार डम्पर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुऐ सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार महिलाएं सहित युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे, जिन्हें कुचलते हुए डम्पर भाग निकला। हादसे के दौरान बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जो एक ही परिवार के देवर और भाभी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान होने पर सूचना स्वजन को दे दी है, जहां अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/