दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / 
जांजगीर चाम्पा जिले की बेटी का गुनाहगार बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले की बेटी का गुनाहगार बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार

54.94

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 28 मई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 08 जनवरी 2022 को प्रार्थी ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 07 जनवरी 2022 की सुबह 11 बजे के लगभग घर से बिना बताये कहीं चली गई साथ ही यह आशंका भी जताई कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर बम्हनीडीह थाने में अपराध क्रमांक 02/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल से तकनीकी सहायता एकत्र कर थाना से टीम तैयार कर अपहृता का सतत रूप से पता तलाश किया गया।
विवेचना के दौरान साईबर सेल की मदद से पीडिता को आरोपी के कब्जे से गोरगम्मा थाना सीहापुर पटौरी समस्तीपुर बिहार से दिनांक 25 मई 2022 को बरामद किया गया।

पीड़िता बालिका ने अपने कथन में बताया की आरोपी सोनू ठाकुर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था जिस पर प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी सोनू ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी गोरगम्मा समस्तीपुर बिहार को दिनांक 26 मई 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।    
    
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक कमल किशोर महतो थाना प्रभारी बम्हनीडीह , सहायक उप निरीक्षक भोलेनाथ तिवारी , प्रधान आरक्षक यशवंत वर्मा , आरक्षक दिनेश महंत , लक्ष्मीनारायण कश्यप , पुनेश्वर आजाद , अमीर पैकरा , पवन भारद्वाज एवं महिला आरक्षक रूबी आश्मीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/