सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
शौच के लिए खेत गई दो बहनों के साथ रेप , रेप के बाद आरोपियों ने दी यह धमकी

   cgwebnews.in   

शौच के लिए खेत गई दो बहनों के साथ रेप , रेप के बाद आरोपियों ने दी यह धमकी

83.90

बिहार
पटना 26 अप्रैल 2022 -  बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पटना पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला पटना के फुलवारी शरीफ का है जहां दो युवकों ने पिस्तौल के दम पर नाबालिक बहनों के साथ रेप किया है. 

घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के कोरजी मोहम्मदपुर की है, जहां दो युवती सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गई थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे और दोनों लड़कियों को बंधक बना लिया।

बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों युवतियों से बंदूक के बल पर खेत में दुष्कर्म किया. नाबालिग लड़कियों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी पिस्तौल उनके मुंह में डालकर हत्या करने की धमकी देने लगे. जान जाने के डर से दोनों युवतियों ने चुपचाप उस उत्पीड़न को बर्दाश्त कर लिया।

रेप के बाद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अपना नाम विकास कुमार और समीर कुमार बताते हुए यह धमकी भी दे दी कि पुलिस भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

रेप की वारदात के बाद दोनों बहनें खगोल थाने पहुंची. खगोल थाने के अधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाने में सूचना देने को कहा. इसके बाद दोनों बहने अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी विकास कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस केस को लेकर फुलवारी शरीफ थाने की सब इंस्पेक्टर अनुप्रिया ने बताया कि खगौल थाने के माध्यम से दो लड़की आई और उन्होंने दो युवक पर गलत काम करने का आरोप लगाया है. इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/