छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ की जेल में बंद कुख्यात शराब माफिया , और दहशतगर्त कि संदेहास्पद हालात में मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ की जेल में बंद कुख्यात शराब माफिया , और दहशतगर्त कि संदेहास्पद हालात में मौत

56.50

दुर्ग
दुर्ग 24 मार्च 2022 -  शराब माफिया और निगरानी बदमाश गोपाल ठुठवा (48 ) की केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार सुबह मौत हो गई सुबह 4 बजे उसे अचानक अटैक आया और ब्ल्डप्रेशर बढ़ने से उसकी बेचैनी बढ़ गई और वह सुबह उठकर जेल में टहल रहा था इसी दौरान वह अचानक वह जमीन पर गिरा। 

सभी लोग दौड़े और उसे उठाया तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थीं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोपाल ठुठवा सूर्य विहार कालोनी हाउसिंग बोर्ड जामुल में रहता था। दुर्ग भिलाई में गुंडे बदमाशों में बड़ा नाम था। 

वह कई बार शराब तस्करी के चलते गिरफ्तार भी हो चुका था। लगभग 22 साल पहले एक झगड़े में दूसरे बदमाश बबलू चौधरी ने उसका बायां हाथ काट दिया था। उसके बाद से गोपाल का अपराध और बढ़ गया था। वह जामुल थाने का निगरानी बदमाश भी है। वह दुर्ग जेल में करीब तीन महीने से बंद था। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गोपाल अपने बैरक में बाथरूम करने गया था। इसके बाद वह सोया नहीं और अंदर टहल रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जेल के प्रहरियों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा राहा है कि गोपाल को पहले से बीपी की शिकायत थी। उसका उपचार भी चल रहा था। शराब के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा था और जेल भेज दिया था। जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने उसकी मौत की पुष्टि की है। 

दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव का कहना है कि दुर्ग जेल के अंदर गोपार की मौत हार्ट अटैक से हुई या अन्य किसी कारण से इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/