भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
मार्च के अंतिम सप्ताह से रुलाएगा गर्मी , 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा तापमान

   cgwebnews.in   

मार्च के अंतिम सप्ताह से रुलाएगा गर्मी , 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा तापमान

52.62

छत्तीसगढ़
रायपुर 12 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ में आने वाला हफ्ता और तपाने वाला होगा। इन दिनों प्रदेश में अभी पूर्वी हवाएं आ रही हैं। इसके चलते गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 12 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही होगी।

शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अब गर्मी में और बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में तेज धूप की चुभन बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च आखिर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस साल गर्मी भी अच्छी पड़ने की उम्मीद है क्योंकि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड भी काफी अच्छी पड़ी और पूरे फरवरी माह ठंड बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी।

यह बन रहा सिस्टम मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अभी पूर्वी हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से ही मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/