छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / 
कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग , रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी , अचानक भड़की आग

   cgwebnews.in   

कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग , रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी ,  अचानक भड़की आग

54.57

रायपुर
रायपुर 28 फरवरी 2022 -  रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुर्ग पुलिस और आरपीएफ ने मालगाड़ी को भिलाई नगर स्टेशन में खड़ा कराया। इसके बाद हाईटेंशन लाइन के पावर को कट किया गया और फायर ब्रिगेड से आग को बुझाया गया। खबर लिखे जाने तक आग को बुझा लिया गया है और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है।

आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी पावर नंबर 3389 एन बॉक्स रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी। सुबह 10.30 बजे के करीब जब वह भिलाई चरोदा से क्रास हुई तो वहां के रेलवे स्टॉफ ने मालगाड़ी की बोगी से धुआं निकलता देखा। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी जीआरपी, आरपीएफ दुर्ग और दुर्ग पुलिस को दी गई।

आरपीएफ के ASI सी.एल. साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने एक जवान को भिलाई नगर स्टेशन भेजा। मालगाड़ी 11.10 बजे स्टेशन में पहुंची। इसके बाद हाईटेंशन लाइन को कट करवाने का प्रोसेस किया गया। थोड़ी देर में अन्य जीआरपी का स्टाफ भी पहुंचा। एएसपी सिटी संजय ध्रुव पहले से अपने स्टाफ के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी बुलवा लिया था। हाईटेंशन लाइन से पावर कट होते ही दमकल कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग बोगी के निचले हिस्से में ही थी। अधिक न फैलने से इसे जल्द बुझा लिया गया।

कई पुलिस अधिकारी सहित बल मौके पर मौजूद
सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह खुद टीआई पुरानी भिलाई विनय सिंह, कोतवाली सेक्टर 6 टीआई एमएल शुक्ला व अन्य स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। एएसपी सिटी संजय ध्रुव भी वहां पहुंचे थे। तुरंत फायर ब्रिग्रेड को बुलवाया गया। वहां आरपीएफ के एक सिपाही को छोड़कर, आरपीएफ और जीआरपी का कोई स्टाफ नहीं पहुंचा था। सभी पुलिस अधिकारी हाईटेंशन लाइन का पावर कट होने का आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद जैसे ही पावर कट हुआ आग को बुझाया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/